Welcome to Viral Attire
Welcome to Viral Attire
R
Rina Singh Apr 3, 2026

भारतीय कपड़ों में सबसे बड़ा बदलाव

क्या आप जानते हैं कि भारतीय कपड़ों में सबसे बड़ा बदलाव 12वीं शताब्दी के बाद आया?
पहले हम सिर्फ कपड़े लपेटते थे | अंतरीय, उत्तरीय, धोती, साड़ी। कोई कटाई नहीं, कोई सिलाई नहीं। सौंदर्य ड्रेप में था।
फिर मुगल और दिल्ली सल्तनत काल में फारसी प्रभाव से "कट" की तकनीक आई।
कर्व्ड आर्महोल से कंधे की मूवमेंट आसान हुई
पायजामा में क्रॉच शेपिंग से घुड़सवारी संभव हुई
कलियों (panels) से बिना भारीपन के सुंदर फ्लेयर आया
इसी बदलाव ने दर्ज़ी को सिर्फ सिलाई करने वाले से शरीर का इंजीनियर बना दिया।
आज का कुर्ता, चूड़ीदार, शेरवानी | ये सब उस फ्यूजन की मिसाल हैं जहाँ भारतीय कपड़े और विदेशी टेलरिंग तकनीक मिलकर एक नया रूप ले चुकी हैं।
परंपरा और आधुनिकता का सबसे सुंदर मेल।